प्रश्न संग्रह

प्रश्न और उत्तर

स्वीकृत उत्तर पढ़ें और समीक्षा के लिए सच्चा प्रश्न भेजें।

प्रकाशित संग्रह

पूर्व प्रश्न और उत्तर

समीक्षा के बाद उत्तर दिखाए जाते हैं।

प्रश्न

कहते है कि.. श्री राज जी आये और चले भी गये, तों क्या अंगनाये को नहीं ले गये साथ अपने, नहीं लेगये तों क़्या लेने नहीं आये थे? सिर्फ देखने आये थे? क़्या सच मुच श्री raj🙏 अंगनाओ को ले कर चले गए?🙏 क्यूंकि मुझे नहीं लगता.. कि अंगनाये अब इस दुनिया में है, मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूँ कि अब हम (जो अंगनाये हम कहते है क़्या हम है, हमारा विश्वास है पूर्ण श्री सतगुरु पे, श्री राज पे और अपने आप पे भी...?

प्रश्नकर्ता Ramesh Kumar · Vikasnagar (देहरादून ) Uttrakhand. · 9 नव 2026, 11:35 बजे

उत्तर

जय श्री राज जी 🙏

क्या आपको यह ज्ञात है कि ब्रह्म अंगनाएँ कब आईं और श्री राज जी कब आए?

वास्तव में इस खेल को समझने के लिए यह जानना आवश्यक है कि यह खेल तीन स्तरों पर होना है — मन , तन और रूहानी।

मन का खेल फ़रिश्तों के साथ हो चुका है और तन का खेल उस समय हुआ, जब श्री राज जी महाराज यहाँ सशरीर विराजमान थे। अब रूहानी खेल चल रहा है।

इसलिए ऐसा नहीं है कि श्री राज जी आकर चले गए या ब्रह्म अंगनाओं को अपने साथ लेकर चले गए। श्री राज जी आज भी यहीं हैं और ब्रह्म अंगनाएँ भी यहीं हैं। बस, अभी यह रूहानी खेल चल रहा है।

जब तक सभी ब्रह्म अंगनाएँ जाग्रत नहीं हो जातीं, तब तक यह खेल चलता रहेगा। श्री राज जी सभी को अपने साथ लेकर ही यहाँ से जाएँगे।

हमें श्री राज जी, श्री सतगुरु और स्वयं पर पूर्ण विश्वास रखना चाहिए। 🙏

उत्तर की तिथि 16 नव 2026, 10:17 बजे

प्रश्न

जय श्री राज जी... कहते है कि साकुमार और सकूंडाल जब तक नहीं मिलेगे तो परमधाम नहीं जा सकते क्या ये सत्य है? है तों साकुमार कौन है कृपिया, क्या मैं जान सकता हूँ? मिलन हो चूका या होना बाकि है अभी...? जब कुल 🙏अकल खुल चुकी तों अब क्या बाकी है.. किस बात की deri❤️ है घर जाने में परमधाम?

प्रश्नकर्ता Anonymous · 8 नव 2026, 6:21 बजे

उत्तर

🙏 जय श्री राज जी 🙏

साकुमार और साकुंडल— दोनों के 6,000-6,000 के दो अलग-अलग जत्थे हैं।

साकुमार अंगना परमधाम से अगुआ थी , और यहाँ से साकुंडल अंगना अगुआ है।

इसलिए इस खेल में सबसे पहले साकुंडल के जत्थे का जाग्रत होना आवश्यक है। साकुमार का जत्था तो बाद में ईमान लाएगा, अंतिम चरण में।

अतः अभी हमें यह विचार करने की आवश्यकता नहीं है कि साकुमार कहाँ हैं या उनका मिलन कब होगा। सबसे पहले हमें स्वयं से कुछ प्रश्न करने चाहिए।

क्या हम वास्तव में साकुंडल के जत्थे के हैं भी या नहीं? यदि हैं, तो क्या हमें अपने इस स्वरूप और जिम्मेदारी का बोध है? क्या हम अपने सतगुरु साकुंडल की बातों पर अमल कर रहे हैं? क्या हमारे मन में वास्तव में परमधाम वापस जाने का दृढ़ विचार और लगन है?

क्योंकि जब तक साकुंडल का जत्था अपने सतगुरु पर दृढ़ विश्वास और पूर्ण ईमान नहीं लाएगा, तब तक जागृति कैसे आएगी? केवल अपने आपको साकुंडल के जत्थे का मान लेना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके बताए मार्ग पर चलना और उनकी बातों को अपने जीवन में उतारना भी आवश्यक है।

यदि हमें अपने सतगुरु पर पूर्ण विश्वास है, तो हमारा कर्तव्य है कि हम सब मिलकर अपनी बहनों को जाग्रत करने का प्रयास करें।

अभी हमारा ध्यान साकुंडल के जत्थे पर होना चाहिए, न कि साकुमार के विषय में विचार करने पर। पहले हमें अपने भीतर झाँककर देखना है कि हम स्वयं कहाँ खड़े हैं और अपनी जिम्मेदारी कितनी निभा रहे हैं।

आइए, पहले स्वयं जाग्रत हों, सतगुरु के वचनों पर अमल करें और अपनी सभी बहनों को भी जाग्रत करने में सहयोग दें। आखिर हमारा उद्देश्य परमधाम वापस जाने का है, तो हमारे विचारों, विश्वास और आचरण में भी वही लगन दिखाई देनी चाहिए।

🙏जय श्री राज जी 🙏

उत्तर की तिथि 16 नव 2026, 10:15 बजे